Friday, January 2, 2026
Homeहमीरपुरदिन दिहाड़े चोरों ने घर में कर दिया हाथ साफ

दिन दिहाड़े चोरों ने घर में कर दिया हाथ साफ

हमीरपुर :  भोरंज थाना के तहत पंचायत बराड़ा के गांव सपनेहड़ा में एक घर में दिन दहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक घटना उस समय पेश आई जब पीड़ित महिला अपने ननदोई के देहांत पर शोक व्यक्त करने डल (कोट) गांव गई हुई थी।
 इसी दौरान शातिर चोरों ने दिन दहाड़े लगभग 10 से 11 बजे के बीच सारे घर की अलमारियों के ताले तोड़ कर 50 हज़ार नकदी व लगभग 4 लाख के गहने लेकर फरार हो गया।

इस घर में किराएदार भी रहते है, मगर उन्हें भी इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं एसएचओ सुरम सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। 

Most Popular