Thursday, February 19, 2026
Homeहादसाशिमला में शिकार करते चली गोली,ठियोग के व्यक्ति की मौत

शिमला में शिकार करते चली गोली,ठियोग के व्यक्ति की मौत

राजधानी शिमला के ढली थाना क्षेत्र के ठेला में जंगली जानवरों का शिकार करने गए शिकारियों में एक की गोली लगने से मौत हो गई है। ठियोग के एक शिकारी की बंदूक से गोली चली और उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत का प्राथमिक कारण खुद से गोली चलना माना जा रहा हैं। इसके बावजूद भी पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही हैं। इस संबंध में पुलिस अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही हैं। पुलिस को गवाह की ओर से दिए गए बयान से पता लगा है कि केवल राम ने हाथ में बंदूक पकड़ी हुई थी। इससे अचानक गोली चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ लोग जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए ढली के साथ लगते ठेला के जंगल में गए थे। राकेश कुमार नाम के व्यक्ति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बीती शुक्रवार देर शाम को कुछ लोग जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए ठेला आए।

उसने बंदूक की गोली की आवाज सुनी और फिर देखा कि एक आदमी दोनों हाथों से उसकी छाती को पकड़कर जमीन पर गिर पड़ा है। उसके हाथ में बंदूक थी, ऐसे में उससे अचानक खुद से ही गोली चल गई।

मृतक का नाम केवल राम पुत्र कांशीराम गांव अन्नु पोस्ट ऑफिस कथोग तहसील ठियोग हैं। पुलिस ने ढली थाना में FIR दर्ज की हैं। जिसमें IPC की धारा 336,304 ए, 201,34 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Most Popular