Thursday, September 18, 2025
Homeराजनीतिअसंगठित क्षेत्र में कामगारों की स्थिति दयनीय : राठौर

असंगठित क्षेत्र में कामगारों की स्थिति दयनीय : राठौर

शिमला :.कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने देश में असंगठित क्षेत्र में लगे कामगारों की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने एक ओर जहां बड़े ओद्योगिक घरानों को कोविड 19 के चलते बड़ी बड़ी आर्थिक राहते दी है,वही असंगठित क्षेत्र में लगे श्रमिक,किसान,छोटा मोटा कारोवार करने वालों की घोर उपेक्षा हुई है।उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार असंगठित क्षेत्र को एक सोची समझी रणनीति के तहत तोड़ने में लगी है।राठौर ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के स्पीक अप इंडिया में जारी वीडियो बयान को  सांझा करते हुए कहा है कि आज मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को जानबूझ कर तहस नहस कर दिया है।उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति पर जो बात कही है,उसका देश के प्रधानमंत्री को जबाब देना चाहिए।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश मे कोविड 19 के प्रति भी केंद्र सरकार को पहले ही चेताया था,पर केंद्र ने उस समय इसे अनदेखा कर दिया था।उन्होंने कहा है कि आज फिर राहुल गांधी ने देश की विगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर अपनी जो चिन्ता प्रकट की है, वह देश के मौजूदा हालात की वास्तविक तस्वीर बया करती है।

राठौर ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि प्रधानमंत्री देश की समस्याओं बारे पूरी तरह खामोश है।उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री अपने मन की बात में आत्मनिर्भर भारत की बात तो करते है,पर लोगों के मन की बात को कभी नही सुनते।राठौर ने कहा है कि आज कोविड 19 के चलते देश में चार करोड़ से ज्यादा लोगों की नोकरिया खत्म हो गई।केंद्र सरकार मीडिया में अपनी पब्लिसिटी में जुटी है।राठौर ने लोगों का आह्वान किया है कि देश को भाजपा की इन जनविरोधी नीतियों से बचाने के लिए सबको आगे आना होगा।उन्होंने कहा है कि देश के गंभीर आर्थिक संकट के लिए केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह दोषी है।

Most Popular