Monday, July 14, 2025
Homeकुल्लूदेश की बागडोर कुशल हाथों मे : भीमसेन शर्मा

देश की बागडोर कुशल हाथों मे : भीमसेन शर्मा

रेणुका गौतम

कुल्लू: “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सीमाओं की रक्षा के लिए जिस प्रकार तत्पर दिखाई देते हैं, उससे यह स्पष्ट है कि देश की बागडोर कुशल हाथों में है” , यह बात जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने बजौरा व न्यूल पंचायतों में जनसंपर्क अभियान के दौरान केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों के पर्चे बांटते हुए कही। शनिवार को जिला भाजपा अध्यक्ष बंजार विधानसभा क्षेत्र के उक्त क्षेत्र के जनसंपर्क अभियान पर थे । इस दौरान राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा भेजे गए केंद्र सरकार की उपलब्धियों भरे पत्र व प्रदेश की जयराम सरकार के पत्रक उन्होंने जनता के बीच वितरित किए एवं भाजपा सरकारों की नीतियों व उपलब्धियों से जनता को रूबरू करवाया। भीम सेन शर्मा ने कहा कि जिस हालात से देश से मौजूदा स्थिति में गुजर रहा है उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा नेतृत्व पूरी क्षमता से संभाले हुए हैं तथा देश के गौरव को कभी भाजपा सरकार झुकने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि जिस हिमाकत से चीन व पाकिस्तान भारतीय भूमि को हड़पने की चेष्टा रखते हैं, वह प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में कभी भी पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार की 1 बीघा ज़मीन व 1 लाख रुपये योजना स्वयं सहायता समूहों व मिला मण्डलों को सशक्त करेंगे।इस मौके पर जिला भाजपा प्रवक्ता आदित्य गौतम, महिला मोर्चा प्रदेश सह-सचिव लता शर्मा , महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चैतन्य ठाकुर, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष छपे राम, जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश वर्मा, शेर सिंह और राम सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे।

Most Popular