Saturday, June 21, 2025
Homeकुल्लूखिसकने लगी पहाड़ी, खाली करवाया गया गवाल गांव

खिसकने लगी पहाड़ी, खाली करवाया गया गवाल गांव

निरमंड : प्रदेश में हो रही लगातार भारी बारिश ने लोगों को काफ़ी समस्याएं झेलनी पड़ रही है। जिला कुल्लू की लोट पंचायत के गवाल गांव में पहाड़ी खिसकने लगी है। पहाड़ी दरकने से 15 फुट दरार आ चुकी है और करीब सौ मीटर के दायरे में यह दरार आकर पहाड़ी खिसकने लगी है। जिस कारण पहाड़ी के ठीक नीचे बसे गवाल गांव को खतरा पैदा हो गया है। खतरे को भांपते हुए लोगों ने गांव के करीब 50 घरों को खाली कर दिया है।

लोग अपने गांव और घर छोड़ कर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए हैं। यहां तक गांव के लोगों ने खिसक रही पहाड़ी का खुद भी निरीक्षण कर लिया है। गांव पर मंडराते खतरे को देखते हुए हालांकि सोमवार को नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे थे, लेकिन मंगलवार को एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। नायब तहसीदार निरमंड टेके चंद ने बताया कि पहाड़ी में दरार्रें आने के कारण यहां गांव के करीब 50 घरों को खतरा बना हुआ है। गांव के साभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रिश्तेदारों के यहां ठहराया गया है।

hill slipping

Most Popular