Friday, February 20, 2026
Homeसोलनबंद कमरे में पड़ा मिला युवक का शव..पास पड़ी थी अंगीठी

बंद कमरे में पड़ा मिला युवक का शव..पास पड़ी थी अंगीठी

सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक बंद कमरे में एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक युवक की पहचान  (27) चमन लाल पुत्र जयराम निवासी रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच कर रही है।

प्रथम दृष्टि में पाया गया कि युवक की मौत रात को अंगीठी की आग में दम घुटने से हुई है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि चडेच गांव में एक व्यक्ति कमरे में मृत पड़ा है, जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है। 

Most Popular