Thursday, February 26, 2026
Homeकांगड़ाकांग्रेस का किला ध्वस्त, पालमपुर में भाजपा का परचम लहराया

कांग्रेस का किला ध्वस्त, पालमपुर में भाजपा का परचम लहराया


न लालच, न दबाव—सिर्फ विकास और राष्ट्रवाद
पालमपुर में बदलाव की शुरुआत, त्रिलोक कपूर के नेतृत्व में भाजपा और मजबूत
पालमपुर में भारतीय जनता पार्टी के लिए आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के जन्मदिन के अवसर पर 129 नए परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें 101 परिवार कांग्रेस की नीतियों से प्रताड़ित रहे तथा 28 सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हैं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक लड्डू बांटकर खुशी साझा की और इसे डॉ. बिंदल के जन्मदिन का एक यादगार और राजनीतिक रूप से मजबूत संदेश देने वाला तोहफा बताया।
कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों, झूठी गारंटियों और विफल शासन से त्रस्त लोगों ने खुले तौर पर कांग्रेस का दामन छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी, राष्ट्रवादी और विकासोन्मुख नीतियों पर विश्वास जताया। साथ ही पालमपुर भाजपा के संघर्षशील नेता त्रिलोक कपूर की “सबको साथ लेकर चलने” की कार्यशैली और निरंतर जनसंपर्क से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़े।
जिस प्रकार चुनाव परिणाम के तुरंत बाद त्रिलोक कपूर ने पालमपुर की जनता के सुख-दुख में स्वयं को समर्पित किया, उसका सकारात्मक परिणाम अब साफ तौर पर नजर आने लगा है। यह कार्यक्रम केवल सदस्यता अभियान नहीं, बल्कि पालमपुर की राजनीति में निर्णायक बदलाव का स्पष्ट संकेत था। कार्यक्रम में उमड़ा जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि जनता अब कांग्रेस के खोखले नारों, झूठी गारंटियों और विफल शासन को पूरी तरह नकार चुकी है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिन झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई थी, वही आज जनता के लिए सबसे बड़ा धोखा साबित हुई हैं। सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन सत्ता मिलते ही कांग्रेस ने प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया और जनता की अपेक्षाओं से मुंह मोड़ लिया।
त्रिलोक कपूर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस की राजनीति झूठ, भ्रम और छल पर आधारित रही है, जबकि भाजपा की राजनीति सेवा, सुशासन और विकास पर टिकी है। आज प्रदेश की जनता कांग्रेस का असली चेहरा पहचान चुकी है, इसी कारण कांग्रेस का जनाधार लगातार खिसक रहा है और वह राजनीतिक रूप से शून्य की ओर बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि पालमपुर क्षेत्र में भाजपा सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार जनता के बीच रहकर काम कर रही है। भाजपा की नीतियों और कार्यशैली ने जनता का भरोसा जीता है, जिसका परिणाम है कि बड़ी संख्या में लोग स्वेच्छा से भाजपा से जुड़ रहे हैं।
त्रिलोक कपूर ने भाजपा में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा और परिवार है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और अवसर मिलता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए जुड़े सभी साथी पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और पालमपुर को विकास के पथ पर और मजबूती से आगे ले जाएंगे।
पूरे कार्यक्रम में त्रिलोक कपूर की नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक मजबूती और प्रभावशाली जनसंपर्क स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आया। पालमपुर में उनकी सक्रियता, स्पष्ट वक्तव्य और कांग्रेस के खिलाफ बेबाक रुख ने उन्हें एक मजबूत, जमीनी और जनप्रिय नेता के रूप में स्थापित किया है। जनता उन्हें पालमपुर की बुलंद आवाज के रूप में देख रही है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताते हुए संकल्प लिया कि वे कांग्रेस की विफलताओं को जनता के सामने उजागर करेंगे और भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएंगे। यह साफ संकेत है कि पालमपुर में कांग्रेस का पतन तय है और त्रिलोक कपूर के नेतृत्व में भाजपा का भविष्य उज्ज्वल है।
इस अवसर पर विनय शर्मा, गोपेश शर्मा, जिला महामंत्री राजेश राणु, सुरेश पठानिया, विजय भट्ट, सुरेंद्र ठाकुर, हरीश वालिया, अशोक राणा, रंजना भट्ट, गुरमीत सिंह, संजय कपूर, संजय कुमार, मान चंद ठाकुर, राकेश कुलेठी, कैप्टन जयवीर चौधरी, यशपाल वालिया, अनीश नाग, राकेश शर्मा, बद्री दास, किरण धीमान, नरेंद्र भट्ट, महेंद्र सिंह, मिलाप कौशल सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Most Popular