Tuesday, February 17, 2026
Homeशिमलासड़क से गिरकर ढारे से टकराई कार.. एक की मौत दो घायल

सड़क से गिरकर ढारे से टकराई कार.. एक की मौत दो घायल

शिमला: राजधानी शिमला के कोटखाई तहसील में डीम कैंची के पास सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक कार डीम कैंची के पास सड़क से 100 मीटर नीचे जाकर एक ढारे से अटक गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और अन्य दो घायल है। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह साढ़े छह बजे के करीब हुआ। कार में कुल तीन लोग सवार थे, इसमें कृष्ण कुमार(54) गांव रैलधार, कलबोग की मौके पर ही मौत हो गई। 100उनका बेटा और पत्नी घायल हैं। दोनों घायलों को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हिमाचल में सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है, बीते नौ दिन में हिमाचल में लगातार हादसे हुए हैं और 32 लोगों की मौत हुई है। हिमाचल पुलिस ने इन दुर्घटनाओं की वजह सड़क किनारे क्रैश बैरियर का न होना बताया है।

Most Popular