Saturday, July 12, 2025
Homeऊनापेड़ से लटकी मिली महिला की लाश… हत्या या आत्महत्या… पुलिस जांच...

पेड़ से लटकी मिली महिला की लाश… हत्या या आत्महत्या… पुलिस जांच में जुटी…

पवन ठाकुर

ऊना : ऊना जिले के बड़ेहर गांव में एक 38 वर्षीय महिला का शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला है। मृतक महिला की पहचान नजदीकी गांव झूड़ोवाल निवासी तारो देवी पत्नी गुरबख्श सिंह के रूप में हुई है।
अभी तक महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की सूचना मिलते ही ASP विनोद धीमान ने खुद मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति ने गांव में खेतों के बीच एक पेड़ पर महिला के शव को लटकता देखा था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन को जानकारी दी । पेड़ पर लटके शव की पहचान झूड़ोवाल की तारो देवी के रूप में की गई। महिला के दो बच्चों की मां है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस पेड़ पर शव लटका मिला है, उस पर चढ़ पाना भी बेहद मुश्किल है।
प्रथम दृश्य से यही प्रतीत होता है कि महिला की हत्या करके शव को लटकाया गया है।
इस वजह से हर किसी के जहन में महिला की मौत को लेकर सवाल उठ रहे हैं ।
वहीं घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लग गई है। ASP विनोद धीमान का कहना कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Most Popular