Thursday, February 12, 2026
Homeकुल्लू35% छूट के साथ कुल्लू में बड़े शहरों की भांति कोचिंग सुविधा...

35% छूट के साथ कुल्लू में बड़े शहरों की भांति कोचिंग सुविधा उपलब्ध

रेणुका गौतम, कुल्लू : “कुल्लू शहर में अब बड़े नगरों की ही भांति उच्च कोटि की बेहतरीन कोचिंगी सुविधा मिल रही है,” यह बात ज़िला मुख्यालय कुल्लू,ढालपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आकाश कोचिंग संस्थान के नॉर्थ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक जसदीप बाबरा ने कही।

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि संस्थान ने गत वर्ष से कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल के साथ मिलकर कुल्लू में कोचिंग शुरू की है। जिसमें बच्चों और उनके अभिभावकों में काफी रुचि देखने को मिल रही है। और आने वाले समय में भी कुल्लू में यह सुविधा मिलती रहेगी।

कोचिंग की फीस को लेकर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यहां शहर में कोचिंग करने वाले छात्रों को चंडीगढ़ और दूसरे शहरों के कोचिंग सेंटर से फीस में 35% रियायत दी जा रही है। ताकि यहां के आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को घर से दूर जाए बिना अपने शहर में ही कोचिंग की सुविधा आसानी से मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि शहर के ही कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल के साथ मिल कर संयुक्त प्रयास द्वारा यह कार्य गत एक वर्ष से किया जा रहा है। जो काफी सफल भी साबित हुआ है।

इस मौके पर कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि अपने ही शहर में कोचिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि विद्यार्थियों को घर परिवार छोड़कर बड़े नगरों का रुख नहीं करना पड़ रहा है और न ही मुश्किल परिस्थितियों में रहकर कोचिंग लेनी पड़ रही है। बल्कि अब इस पहल से कोचिंग के इच्छुक छात्र अपने घर-परिवार के साथ रहकर अपने ही शहर में, वह भी अपेक्षाकृत कम खर्चे पर अपने बेहतर भविष्य के निर्माण हेतु प्रशिक्षण लेने में सक्षम हुए हैं।

इस मौके पर राकेश कुमार ब्रांच मैनेजर हमीरपुर, तरुण गुप्ता बीएम चंडीगढ़, अमन कुमार रिजनल ग्रोथ हेड भी मौजूद रहे।

Most Popular