Friday, November 21, 2025
Homeकांगड़ाप्रदेश सरकार ने हर जरूरतमंद वर्ग को लगाई पेंशन- बिक्रम ठाकुर

प्रदेश सरकार ने हर जरूरतमंद वर्ग को लगाई पेंशन- बिक्रम ठाकुर

देहरा : हिमाचल प्रदेश सरकार में उद्योग, परिवहन एवं श्रम-रोजगार मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आज जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चैली में विभिन्न नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार मानवीय मूल्यों के आधार पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं स्वयं वह सामान्य परिवारों से आते हैं, इसलिए वह आम जनमानस की समस्याओं को भलिभांति सझते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में हर जरूरतमंद वर्ग को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।उन्होंने बताया कि वृद्धों का सम्मान और उनकी देखभाल करना हमारा परम कर्तव्य है। इस हेतु प्रदेश सरकार ने सर्वप्रथन वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष की, जिससे अधिक से अधिक वृद्धों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 70 वर्ष से अधिक आयु के 3.07 लाख वृद्धजनों की पेंशन 700 रूपये से बढ़ाकर 1500 रूपये प्रति माह की गई। वहीं अन्य सभी की सामाजिक सुरक्षा पेंशन को जयराम सरकार ने 700 रूपये से बढ़ाकर 850 रूपये प्रतिमाह किया। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त सरकार ने मातृशक्ति के लिए पेंशन की आयु सीमा 70 वर्ष से घटाकर 65 वर्ष करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि विधवाओं एवं दिव्यांगजनों को दी जाने वाली पेंशन 1000 रूपये प्रतिमाह की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए वर्ष 2021-22 में 1073.72 करोड़ रूपये का बजट प्रवाधान सरकार द्वारा रखा गया और लाभार्थियों की संख्या 6.09 लाख हो गई है। उद्योग मंत्री ने कहा कि जयराम सरकार बहुत तत्परता से हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के समक्ष दो वर्षों से कोरोना का संकट होने के बावजूद सरकार द्वारा विकास और जनकल्याण के कार्यों में रूकावट नहीं आने दी गई। उन्होंने उपस्थित लोगों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। बिक्रम ठाकुर ने इस अवसर पर ध्यानपूर्वक जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकत्म का मौके पर निपटारा किया एवं शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित विभागों को आदेश दिए।

Most Popular