Wednesday, May 28, 2025
Homeकुल्लूशशिभूषण पुरोहित डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

शशिभूषण पुरोहित डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

आइकॉनिक पीस अवार्ड काउंसिल ने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया दिल्ली में दिया सम्मान

रेणुका गौतम, कुल्लू : नई दिल्ली में 27 मई 2025 को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से संबंध रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार शशिभूषण पुरोहित को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया है। पत्रकारिता और संस्कृति क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए आइकॉनिक पीस अवार्ड कॉन्सिल नई दिल्ली ने देश की जानी मानी हस्तियों के बीच कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में यह सम्मान प्रदान किया।

काबिल-ए- गौर है कि शशिभूषण पुरोहित पिछले 17 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े हैं और हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब व चंडीगढ़ में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में डॉ. पुरोहित चंडीगढ़ से चलने वाले अग्रणी डिजिटल मीडिया ग्रुप बाबूशाही. कॉम से बतौर राज्य संपादक हिमाचल प्रदेश जुड़े हैं।

शशिभूषण पुरोहित नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पंजाब राज्य के प्रभारी भी हैं। इसके अलावा वह भारतीय सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में भी काम कर रहे हैं। अपनी इस उपलब्धि पर उन्होंने आईपीएसी सहित माता पिता और गुरुजनों का आभार जताया है।

Most Popular