Tuesday, February 17, 2026
Homeराजनीतिसतीश ठाकुर ने फिर थामा आम आदमी पार्टी का दामन

सतीश ठाकुर ने फिर थामा आम आदमी पार्टी का दामन

शिमला: हिमाचल प्रदेश में इसी साल अंत में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में नेता अपने राजनीतिक भविष्य को अहमियत देते नजर आ रहे हैं। कुछ महीने पहले आम आदमी पार्टी छोड़ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए सतीश ठाकुर में एक बार फिर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

सतीश ठाकुर ने आम आदमी पार्टी में अनदेखी का आरोप लगाते हुए भाजपा ज्वाइन कर ली थी। जिसके बाद सतीश ठाकुर को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया था। लेकिन अब एक बार फिर सतीश ठाकुर आप में शामिल हो गए है। इसके अलावा पूर्व में आम आदमी पार्टी के इंडस्ट्री विंग के उपाध्यक्ष रहे डी.के. त्यागी और आशीष भी भारतीय जनता पार्टी छोड़ एक बार फिर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में सतीश ठाकुर ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। सतीश ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी में पद देने का वादा किया गया था, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी जब उन्हें भारतीय जनता पार्टी में कोई पद नहीं मिला तो उन्होंने अनदेखी का आरोप लगाते हुए एक बार फिर आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली।

AAP

Most Popular