Thursday, February 19, 2026
Homeऊनाऊना में सड़क हादसा.. एक की मौत एक घायल

ऊना में सड़क हादसा.. एक की मौत एक घायल

ऊना : जिला के बहड़ाला में सड़क हादसा सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हैं। इनमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रैफर कर दिया गया है।। वहीं पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
बहड़ाला में पेश आया, जहां पर मंडी निवासी प्रेम सिंह की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मंडी निवासी रमेश चंद व प्रेम सिंह अपने भांजे की शादी में शिरकत करने के लिए रविवार रात 8 बजे बहड़ाला बस से नीचे उतरे। इसी दौरान चंडीगढ़ से ऊना की ओर जा रही एक कार ने प्रेम सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में घायल प्रेम सिंह को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।  

Most Popular