Saturday, January 3, 2026
Homeदुखदबालुगंज के प्रसिद्ध समाजसेवी का हृदय गति रुकने से निधन

बालुगंज के प्रसिद्ध समाजसेवी का हृदय गति रुकने से निधन

शिमला: प्रदेश कांग्रेस के सचिव वेद प्रकाश ठाकुर के पिताश्री शिमला  बालूगंज के प्रसिद्ध समाजसेवी वयोवृद्ध भगत राम ठाकुर का आज उनके निवास स्थान बालूगंज में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से अवस्थ चल रहे थे।कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने श्री भगत राम ठाकुर के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है।राठौर ने शोक संतप्त परिवार व उनके पुत्र वेद प्रकाश ठाकुर जो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव है से भी अपनी संवेदना प्रकट की है।

Most Popular