Thursday, September 19, 2024
Homeशिमलाप्रदेश कामगार बोर्ड के चेयरमैन बनाए जाने पर राकेश बबली ने जताया...

प्रदेश कामगार बोर्ड के चेयरमैन बनाए जाने पर राकेश बबली ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

शिमला : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश शर्मा बबली के नेतृत्व में किसान मोर्चा हिमाचल के सभी कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निवास स्थान पर भारी संख्या तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ पहुंचे! इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमने कामगार कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष ऐसे व्यक्ति को चुना है जो काफी मेहनती और ईमानदार है जो बोर्ड को नई ऊंचाइयों की तरफ ले जाएगा! मैं इनको नए दायित्व मिलने पर बहुत-बहुत बधाई देता हूं! उन्होंने कहा कि बबली ने किसान मोर्चा को प्रदेश में एक अग्रणी मोर्चे के रूप में आगे लाया है इसके लिए भी मैं बबली को एक बार फिर से बधाई देता हूं! प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष बबली ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री का कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बनाने पर आभार व्यक्त करते हैं! प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जो दायित्व मुझे सौंपा गया है उसका निर्वहन हम ईमानदारी के साथ करेंगे तथा लोगों की सहायता हेतु कार्य करेंगे! उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में निम्न स्तर पर कार्य कर रहे कामगार, मजदूर व समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए हम कार्य करेंगे! जिससे आने वाले समय में मिशन रिपीट का सपना को साकार किया जाएगा और ठाकुर जय राम जी के नेतृत्व में फिर से हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी ऐसा विश्वास हम मुख्यमंत्री को दिलाते हैं! इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने आज अपना कार्यभार भी संभाला और काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति इस कार्यक्रम में रही! इस अवसर पर बड़सर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के कार्यकर्ता काफी संख्या में पहुंचे साथ ही दीनदयाल अंत्योदय समिति के कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहे! प्रदेश के अध्यक्ष डॉ बबली उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर से मिले तथा काफी विषयों पर उनके साथ भी चर्चा की! उन्होंने उनके समक्ष जन समस्याओं को भी रखा जिसका निपटारा जल्दी किया जाएगा! इसका भरोसा मंत्री जी ने दिया इस कार्यक्रम में कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन रवि मेहता , प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री संजीव देष्टा तथा प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा अमर ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, चमन डडवाल ,प्रदेश मीडिया प्रभारी परिवेश शर्मा ,जिला के अध्यक्ष पिंकू संजीव चौहान, महामंत्री जिला शिमला प्रेम चौहान ,इंदर ठाकुर , नरेंद्र ठाकुर जय लाल तथा बड़सर विधानसभा क्षेत्र से आए भाजपा कार्यकर्ता दीनदयाल अंत्योदय समिति के कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे

Most Popular