Monday, February 16, 2026
Homeचुनावजयराम ठाकुर की जनकल्याणकारी नीतियों पर 2022 में जनता लगाएगी मुहर -...

जयराम ठाकुर की जनकल्याणकारी नीतियों पर 2022 में जनता लगाएगी मुहर – देष्टा

शिमला: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को शानदार जीत प्राप्त हुई है। हिमाचल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। यह कहना है हिमाचल भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजीव देष्टा का। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि जागरूक मतदाता अब किसी के बहकावे में नहीं आता। उनकी विदेश नीति इतनी मजबूत है कि आज कोई भी देश आँख उठाकर भारत की ओर नहीं देखता। उसे उसी की ही भाषा में जवाब दिया जाता है। युक्रेन से छात्रों की सकुशल वापसी सहित अनेक ऐसी नीति है जिससे हर कोई मोदी का मुरीद बन गया है।

देष्टा ने कहा कि पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के बाद अब हिमाचल की बारी है। भाजपा हिमाचल प्रदेश में एकजुट होकर मिशन रिपीट की ओर आगे बढ़ रही है। अब हिमाचल की जागरूक  जनता केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर मुहर लगाकर भाजपा की ही सरकार फिर से बनाएंगे।

Most Popular