Thursday, June 19, 2025
Homeराजनीतिराज्य स्तरीय हिमाचल दिवस के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन जुटा...

राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन जुटा तैयारियों में

 रेणुका गौतम, लाहौल स्पीति : इस बार जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के काजा उपमंडल में स्पीति नदी के किनारे स्थित मेला ग्राउंड में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस का आयोजन किया जा रहा है।आयोजन को लेकर क्षेत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री के तीन दिवसीय दौरे को लेकर जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, तो साथ ही प्रशासन भी सफल आयोजन की तैयारियों में जुट चुका है।

 अतिरिक्त उपायुक्त काजा अभिषेक वर्मा ने समारोह की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि जिला में मुख्यमंत्री के तीन दिवसीय दौरे के दौरान 14 अप्रैल को माननीय मुख्यमंत्री सगनम हेलीपैड पर 12:15 पर पहुंचेंगे जहां सगनम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा उनका पारंपरिक वेशभूषा में  स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत 12: 45 बजेे मुख्यमंत्री का काफिला कूंगरी गोम्पा में पहुंचेगा और मुख्यमंत्री विशेष पूजा अर्चना करने के उपरांत उपरांत स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे। कुंगरी गोम्पा में दोपहर भोजन के उपरांत डंखर गांव में पुराने गोम्पा में भी दर्शन व पूजा अर्चना के लिए जाएंगे और लोगों को भी संबोधित करेंगे। वहीं शाम 5 बजे वह नए परिधि गृह काजा में पहुंचेंगे जहां काजा पंचायत के निवासियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इस दौरान भी लोगों से रूबरू होंगे।

     अतिरिक्त उपायुक्त काजा अभिषेक वर्मा ने यह भी बताया कि15 अप्रैल को प्रातः 10 बजे काजा मोनेस्ट्री में भी पूजा अर्चना कर  मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस के कार्यक्रम में प्रातः 10: 50 पर मेला ग्राउंड काजा में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। और 11 बजे ध्वजारोहण कर, हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्म्ड फोर्स के पुरुष व महिला दल, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस फॉक्स कंपनी, हिमाचल प्रदेश यातायात पुलिस, हिमाचल होमगार्ड के जवान तथा जवाहर नवोदय विद्यालय काजा के विद्यार्थियों की एनसीसी व स्काउट एंड गाइड की टुकड़ी भी मार्च पास्ट में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री के प्रदेशवासियों के संबोधन के बाद हिमाचल गौरव से भी उत्कृष्ट कार्य करने वालों विभूतियों को माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्पीति के छाम नृत्य की प्रस्तुति सहित प्रदेेश भर के अन्य जिलों की सांस्कृतिक दल रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंंगे। जिला के स्थानीय कर्मचारियों को भी असाधारण कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगाा। मुख्यमंत्री द्वारा वृक्षारोपण भी किया जाएगा और जागरूकता हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा।

 कार्यक्रम में स्थानीय स्पीति शबरो नृत्य के प्रस्तुति के पश्चात विभिन्न विभागों की विकासात्मक गतिविधियों को लेकर प्रदर्शनी का भी का भी मुख्यमंत्री द्वारा अवलोकन किया जाएगा। साथ ही इस मौके पर 3 नई एंबुलेंस स्पीती की आम जनता को भी समर्पित करेंगे।

 15 अप्रैल को दोपहर भोजन के उपरांत मुख्यमंत्री क्षेत्र के प्रसिद्ध की गोम्पा में पूजा अर्चना के लिए जाएंगे और जनता से रूबरू होंगे। शाम 4:30 बजे चिचम गांव को जोड़ने वाले चिचम पुल पर ग्रामीणों से भी वे मिलेंगे। फिर अगले दिन प्रातः यानी 16 अप्रैल को 10:15 बजे सुबह काजा हेलीपैड से शिमला के लिए रवाना होगें।

Most Popular