Sunday, February 15, 2026
Homeकुल्लूपुलिस ने दबोचा 1.28 किग्रा चरस सहित एक आरोपी 

पुलिस ने दबोचा 1.28 किग्रा चरस सहित एक आरोपी 

कुल्लू : जिला में फिर से बड़ी मात्रा में चरस सहित एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। यह आरोपी बंजार में 1.28 किग्रा चरस सहित पुलिस ने धर दबोचा है। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने की है। मामले को लेकर मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दिनाकं 28.11.2023 को पुलिस थाना बंजार की टीम ने खाटल में नाकाबंदी करते हुए यातायात चेकिंग के दौरान नूप राम (37 वर्ष) पुत्र स्व. भीम सिंह गांव शनाड़ डाकघर अनाह तहसील बंजार के कब्जे से 1.28 किग्रा चरस बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध थाना बंजार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। मामले का आगामी अन्वेषण जारी है।

Most Popular