Sunday, February 15, 2026
Homeलाइफस्टाइलहिमाचल में लगातार भूकंप से सहमे लोग,24 घंटे में चार बार भूकंप...

हिमाचल में लगातार भूकंप से सहमे लोग,24 घंटे में चार बार भूकंप के झटके

शिमला:  हिमाचल प्रदेश में भूकंप आना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन बीते 24 घंटे के अन्दर करीब 4 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। जिसकी वजह से लोगों के मन में दहशत का माहौल घर कर गया है। बीते शाम मंडी जिले में भूकंप आने के बाद राजधानी शिमला में भी धरती डोलने की रिपोर्ट सामने आई है। 

परेशान करने वाली बात तो यह है कि सूबे की राजधानी शिमला में एक दो नहीं बल्कि तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक आए भूकंप के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। दहशत में आए लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि इस दौरान किसी भी तरह के जानमाल की हानि की कोई खबर नहीं है। वहीं भूकंप के झटके महसूस होने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है।

वहीं, इससे पहले मंडी जिले में मंगलवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र शिमला से 25 किमी दूर मंडी में ही था। भूकंप के झटके देर रात 10:02 बजे महसूस किए गए थे। अचानक आए भूकंप के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया था।

जानकारी के अनुसार, हिमाचल में इस महीने 20 दिन में 10 से अधिक बार भूकंप आ चुका है। शिमला में सबसे अधिक 3 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। किन्नौर में 3 बार, चंबा में 2, मंडी और कांगड़ा में एक-एक बार भूकंप आया है। 15 नवंबर को हिमाचल में एक दिन में दो जिलों में भूकंप आया था। 

Most Popular