Saturday, July 12, 2025
Homeकुल्लूपदमश्री विजेता नेकराम शर्मा ने छात्रों को बताई मोटे अनाज की...

पदमश्री विजेता नेकराम शर्मा ने छात्रों को बताई मोटे अनाज की अहमियत

रेणुका गौतम, कुल्लू : जिला के जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल में हिमाचल प्रदेश के पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता नेकराम  शर्मा को विद्यालय के छात्रों के साथ संवाद स्थापित करने हेतू विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य  राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि को शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। 

  मुख्यातिथि नेकराम शर्मा ने छात्रों को अपने सम्बोधन में मिश्रित खेती के उत्पादन और इसके लाभों के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को मोटे अनाज के उपयोग और स्वास्थ्य पर उसके प्रभाव के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया। ताकि मौजूद छात्र भी बेहतर स्वस्थ जीवन जी सकें और  समाज को भी इन मोटे अनाजों से होने वाले फायदे को लेकर जागरूक करें।  

     कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य राजेश कुमार ने मुख्यातिथि का पुन: आभार व्यक्त किया और छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सहित राजकुमार शर्मा, आर.पी. शर्मा, नीना शर्मा, रिंकू सिंह, राजेश ठाकुर, रीता वर्मा,  ऋषिराज शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

Most Popular