Thursday, February 19, 2026
Homeशिमलामुख्यमंत्री ने हिमाचल आगमन पर बिलासपुर में किया जे.पी. नड्डा का स्वागत

मुख्यमंत्री ने हिमाचल आगमन पर बिलासपुर में किया जे.पी. नड्डा का स्वागत


मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आज बिलासपुर के लुहणु मैदान पर स्वागत किया। श्री नड्डा हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं।
सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग, विधायक सुभाष ठाकुर, राकेश जम्वाल, जे.आर. कटवाल और इन्द्र सिंह गांधी, पूर्व विधायक और भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा, हि.प्र. राज्य वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, राज्य भाजपा संगठन महासचिव पवन राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल तथा जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने जगत प्रकाश नड्डा से बिलासपुर के परिधि गृह में बातचीत की तथा लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

Most Popular