शिमला के ठियोग में नेपाली मूल की चार वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पड़ोस में रहने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध पोक्सो व दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। 30 वर्षीय अभियुक्त बिहार का मूल निवासी है और ठियोग में मजदूरी करता है।
पीड़ित बच्ची की मां ने ठियोग थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि 18 सितम्बर की शाम उसकी बेटी कमरे के बाहर खेल रही थी। इसी बीच उसके चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। वहां जाकर देखा तो पाया कि पड़ोस में रहने वाला अशोक नामक युवक उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है। पीड़ित बच्ची की मां की सूचना पर ठियोग पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।।


