कहा मंडी संसदीय क्षेत्र का समारोह होगा कुल्लू के अटल सदन में
रेणुका गौतम, कुल्लू : बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित भारत के राष्ट्रीय गीत बंदे मातरम् गीत को 150 वर्ष पूर्ण होने वालें हैं। इसी उपलक्ष्य में देश भर में जगह जगह 7 नवम्बर को विशेष आयोजन किए जाएंगे। इसी बात को लेकर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता गोविन्द सिंह ठाकुर द्वारा एक पत्रकार वार्ता रखी गई। जिसमें उन्होंने ज़िला कुल्लू में होने वाले आयोजन को लेकर जानकारी दी।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता गोविन्द सिंह ठाकुर ने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र का आयोजन 7 नवंबर के दिन ज़िला मुख्यालय कुल्लू के अटल सदन में किया जाना तय हुआ है। जिसमें बड़ी संख्या में इस राष्ट्रीय गीत के गायन हेतु लोग शामिल होंगे। गोविंद सिंह ठाकुर ने यह भी बताया कि इस मौके पर किसी पार्टी का कोई बैनर नहीं होगा बल्कि देश की आन-बान और शान तिरंगे के सानिध्य में यह आयोजन किया जाएगा।

गौरतलब है कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा बंदे मातरम् गीत 7 नवंबर 1876 में लिखा गया था और 1882 में प्रकाशित उपन्यास ‘आनंदमठ’ के भाग के रूप में प्रस्तुत किया गया था। यह उपन्यास संस्कृति और बंगला भाषाओं में लिखा गया है। इस गीत को 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा द्वारा राष्ट्रीय गीत का का दर्जा दिया गया।

