शिमला: 14 सितंबर राष्ट्रिय हिन्दी दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य पर अटल बिहारी वाजपेयी कॉलेज सुन्नी में दिनांक 14 सितंबर 2022 ” को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाया गया ।
बतौर मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर दीपक शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मंच संचालन हिन्दी विभाग के साक्षी शर्मा, संतोशी, रोहित, गिरिश ने किया। प्रोफेसर दीपक शर्मा ने ‘हिन्दी भाषा पर अपने विचार साँझा किये, और हिन्दी भाषा के अस्तित्व की रक्षा करने का प्रण दिलवाया। हिन्दी दिवस के शुभ अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें भाषण प्रतियोगिता, काव्य पाठ , नारा लेखन ,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थीयों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर श्रद्धा शॉडिल एवं प्रोफेसर उज्ज्वल राठौर ने निभाई। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संतोषी बी. ए. द्वितीय वर्ष एवं नंदिनी बी . ए. तृतीय वर्ष, तथा दूसरा स्थान ईशा बीकॉम द्वितीय वर्ष एवं तृतीय स्थान बनीता द्वितीय वर्ष स्थान प्राप्त किया। काव्य पाठ में प्रथम स्थान डिप्पल, दूसरा स्थान संतोषी और रेशमा तथा तीसरा स्थान हर्षिता ने हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी.ए, प्रथम वर्ष के छात्रों ने प्राप्त किया।