Saturday, February 14, 2026
Homeशिमलाडिपो में कम दाम में मिलेगा सरसों का तेल, जनता को मिली...

डिपो में कम दाम में मिलेगा सरसों का तेल, जनता को मिली राहत

शिमला: हिमाचल प्रदेश के 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को महंगाई के इस दौर में एक बड़ी राहत मिली है। उपभोक्ताओं को अब डिपो में दालों सहित सरसों का तेल भी कम कीमतों पर उपलब्ध करवाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से सरसों तेल के टेंडर की फाइनेंशियल बिड खोल दी है। इस बिड में पार्टिसिपेट करने वाली कंपनियों में एक कंपनी ऐसी भी है जिन्होंने उपभोक्ताओं को 160 रुपए प्रति लीटर तेल उपलब्ध करवाने की बात कही है।

अब बताया जा रहा है कि आगे सभी उपभोक्ताओं को सबसिडी के साथ 140 से 145 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से तेल मिल पाएगा। वहीं, वर्तमान में प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपुओं में 158  रुपए प्रति लीटर के हिसाब से तेल मिल रहा है। 

गौरतलब है कि बीते महीनों में तेल और दालों की कीमतों में उछाल की वजह से डिपो में भी राशन काफी महंगा हो गया था। हालांकि, बीते महीने सरकार की ओर से दालों में 15 से 20 रुपए तक की कटौती की गई थी। इसकी कीमत से दिसम्बर में ही उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

Most Popular