Tuesday, February 17, 2026
Homeकुल्लूपर्यटन नगरी मनाली में चलेगी मोनोरेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले प्रोजेक्ट...

पर्यटन नगरी मनाली में चलेगी मोनोरेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले प्रोजेक्ट भेजे नगर परिषद

मनाली : नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष मोनो रेल का प्रस्ताव रखा। गडकरी को सुझाव पसंद आया। उन्होंने नप प्रतिनिधियों को प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र को प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर देने की बात कही। रोपवे को बढ़ावा देने व इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता देने में रुचि रखने वाले गडकरी ने अपने परिजनों संग सोलंगनाला में रोपवे के सफर का आनंद लिया और 10 हजार फीट की ऊंचाई पर ठंड के बीच कॉफी पीने का भी आनंद लिया। नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने सोलंगनाला घूमने पहुंचे केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की और कुल्लवी परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष मनाली को बेहतर तरीके से विकसित करने बारे विस्तार से चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने भी मोनो रेल को स्वीकृति देने की बात कहते हुए कहा नगर परिषद जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट को सरकार के माध्यम से उन्हें भेजें। वह तुरंत इसे स्वीकृति प्रदान करेंगे। चमन कपूर ने बताया अगर मनाली में मोनो रेल का सपना पूरा होता है तो सैलानी आसानी से सीधे हिडिंबा मंदिर तक हसीन वादियों को निहारते हुए मंदिर तक पहुंच सकेंगे। मोनो रेल भी एक आकर्षण का केंद्र विश्व भर से मनाली घूमने आने वाले सैलानियों के लिए रहेगा। गौर हो कि भारत के अंदर मुंबई में पहली मोनो रेल चली थी। हिमाचल में अभी तक किसी भी पर्यटन स्थल पर इस तरह का कोई प्रोजेक्ट नहीं है। ऐसे में अगर मनाली में मोनो रेल का सपना पूरा होता है तो यह एक बड़ा आकर्षण का केंद्र ही नहीं बल्कि एक बड़ी योजना होगी। नगर परिषद के अध्यक्ष चमन कपूर ने कहा कि मोनो रेल बनने से पर्यटन के क्षेत्र को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। सैलानी साईट सीन करते हुए हिडिंबा मंदिर तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रोजेक्ट तैयार कर उन्हें भेजने की बात कही है। उन्होंने कहा है प्रोजेक्ट तैयार कर सरकार के माध्यम से भेजा जाए। कपूर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को मोनो रेल का प्रस्ताव अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि अन्य यातायात के साधनों की तुलना में ध्वनि प्रदूषण भी कम होता है। इसमें 18 से 100 यात्रियों के लिए बैठने की सुविधा रहती है।

Most Popular