Saturday, January 31, 2026
Homeकुल्लूरोटरी क्लब के सदस्यों ने की ज़िला की नई एसपी और सीएमओ...

रोटरी क्लब के सदस्यों ने की ज़िला की नई एसपी और सीएमओ से शिष्टाचार भेंट

रोटरी क्लब के सदस्य एसपी कुल्लू और सीएमओ कुल्लू से शिष्टाचार भेंट करते हुए

सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में यथासंभव सहयोग करेगा रोटरी क्लब

रेणुका गौतम, कुल्लू: रोटरी क्लब कुल्लू के सदस्यों ने ज़िला की नई पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन आर पवार से औपचारिक भेंट की साथ ही क्लब की ओर से सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में यथासंभव सहयोग देने की बात भी कही। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुल्लू में नशे को लेकर पुलिस विभाग एक्शन मोड पे है। जल्द ही शहर में अलग अलग जगहों में पुलिस विभाग सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर नई पीढ़ी को नशे के खिलाफ जागरूक करेगी।

वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि रोटरी क्लब लंबे समय से सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में अग्रणी रहा है l उन्होंने कहााेकि आने वाले समय में अस्पताल प्रशासन व रोटरी क्लब जिला के दूरदराज के गांवों में साथ मिलकर ब्लड डोनेशन कैम्प, फ्री आई व हेल्थ चेक अप कैम्प आयोजित करेंगे।

इस मौके पर रोटरी क्लब कुल्लू के प्रेसिडेंट रोटेरियन राजेश सूद, महासचिव रोटेरियन अंशुल पराशर, फाउंडर मेंबर रोटेरियन डॉ पी.डी.लाल, रोटेरियन वी०के०कपूर, रोटरी आई हॉस्पिटल बजौरा के चेयरमैन रोटेरियन विकास कुमार, रोटेरियन राजीव सिंह,रोटेरियन अमन भल्ला, रोटेरियन इंदीवर मेहता, रोटेरियन अभिषेक सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे l

Most Popular