Tuesday, February 17, 2026
Homeक्राइमMandi : मनोरोग ठीक करने के बहाने तांत्रिक ने किया महिला से...

Mandi : मनोरोग ठीक करने के बहाने तांत्रिक ने किया महिला से दुष्कर्म

मंडी : मंडी जिला के बल्ह उपमंडल में एक तांत्रिक ने मनोरोग ठीक करने का बहाने सेे महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

महिला ने तांत्रिक पर आरोप लगाया है कि तांत्रिक उसे नशीला पानी पिलाकर बेसुध कर गलत कार्य को अंजाम देता था। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर तांत्रिक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस सारे घटनाक्रम के बाद तांत्रिक फरार चल रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि महिला की शादी एक वर्ष पहले हुई है। वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है। परिजन उसे इलाज के लिए तांत्रिक लोहारी राम पुत्र उत्तम गांव ढूडा ठाणा तहसील बल्ह के पास ले गए। तांत्रिक ने स्थानीय देवता की मर्जी का हवाला देते हुए महिला को दो माह तक अपने घर में रहने के लिए कहा। परिजनों की मंजूरी के बाद महिला उसके घर रहने चली गई।पL


आरोप है कि दस जुलाई को पहले दिन की सुबह ही तांत्रिक ने नशीले पानी को मंत्रित बताकर महिला को पीने को कहा। पानी के पीते ही महिला बेसुध हो गई और आरोपी तांत्रिक ने उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद भी ऐसा करता रहा। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर पति के पास पहुंची और सारी बात बताई। पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Most Popular