Sunday, June 22, 2025
Homeमंडीमंडी: सासंद रामस्वरूप शर्मा का निधन

मंडी: सासंद रामस्वरूप शर्मा का निधन

दिल्ली : मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्‍वरूप शर्मा का दिल्‍ली के अस्‍पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्‍वस्‍थ थे। लेकिन अब उनका स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार बताया जा रहा था, अचानक उनके निधन की खबर आई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्‍होंने दिल्‍ली के राममनोहर लोहिया अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। रामस्‍वरूप शर्मा इस बार मंडी संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार सांसद बने थे। सामान्‍य परिवार से संबंध रखने वाले रामस्‍वरूप शर्मा मूलत मंडी जिला के जोगेंद्रनगर के रहने वाले थे। संगठन के कार्यों में भी वह सक्रिय रहते थे।

रामस्वरूप के निधन की खबर के बाद भाजपा ने पार्ल्यामेंट्री पार्टी मीटिंग को रद्द कर दिया है। भाजपा नेता राम स्वरुप शर्मा का जन्म 10 जून 1958 को हुआ था। वह भारत के हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदर नगर से संबंध रखते थे।

Most Popular