सोलन: हिमाचल के सोलन जिला में ममता एक बार फिर शर्मसार हुई है। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में नाली में एक सात माह का भ्रूण मिला है। यह भ्रूण औद्योगिक क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में एमसी पार्क के पास ही नाली से बरामद किया गया। मामला आज यानी मंगलवार सुबह का है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोग घरों से निकले तो उन्होंने नाली में पड़े भ्रूण को देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है वहीं लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने भ्रूण को अस्पताल पहुंचा दिया है। नालागढ़ सिविल अस्पताल के चिकित्सकों से मिले भ्रूण की जांच करने को कहा गया है। इस दौरान डॉ साक्षी ने बताया कि पुलिस को जो भ्रूण मिला है वह करीब 7 माह का है। बता दें कि बीबीएन में यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह ने कहा कि नाली में एक भ्रूण मिला है। जिसके बारे में जांच की जा रही है। लोगों से पूछताछ के साथ ही आसपास के अस्पतालों में भी इसकी जांच की जा रही है।
Trending Now