Saturday, June 21, 2025
Homeसोलनतेंदूए ने नोचा वनकर्मी, आंखों पर गहरे जख्म

तेंदूए ने नोचा वनकर्मी, आंखों पर गहरे जख्म

सोलनः हिमाचल प्रदेश में लोग तेंदुए का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। लोग तेंदुए के डर में जीने को मजबूर हो गए है।आए दिन आदमखोर तेंदुए लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर तेंदुए द्वारा वन कर्मी पर हमला कर दिया है। मामला प्रदेश के सोलन जिले स्थित कंडाघाट के तहत पड़ते बिशा बीट से सामने आया है। 

जानकारी के अनुसार वन कर्मी ज्ञान चंद घर से काम के लिए जा रहा था। इस दौरान जंगल में तेंदुए ने ज्ञान चंद पर पीछे से हमला कर दिया। इस हमले में कर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया। ज्ञान चंद को मुंह व हाथ पर काफी चोटें आई है।

हमले की सूचना विभाग को लगी तो आनन-फानन में कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घायल कर्मी को उपचार हेतु शोघी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते उसे आईजीएमसी रेफर किया गया है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश शर्मा ने बतया कि घायल वन कर्मी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने रात के समय लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए मना किया है।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब तेंदुए ने इस तरह किसी इनसान पर हमला किया है। इससे पहले भी तेंदुए ने शादी समारोह से बाइक पर लौट रहे एक युवक पर जानलेवा हमला किया था। ये तो उसकी किस्मत ठीक थी की हमले के दौरान मौके पर एक कार आ पहुंची इस वजह से तेंदुआ युवक पर दोबारा हमला नहीं कर पाया था।

Most Popular