Friday, March 27, 2026
Homeकुल्लूकुल्लू : पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त ..मामी भांजी की मौत

कुल्लू : पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त ..मामी भांजी की मौत

रेणुका गौतम
कुल्लू हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हुए सड़क हादसे में मामी-भांजी की मौत हो गई। मंडी कुल्लू वाया कटौला मार्ग पर राहला रोपा नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। मामी-भांजी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सैलानी फरीदाबाद से मनाली क्रिसमस मनाने के लिए जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को खाई से बाहर निकाला और घायल को मंडी जोनल अस्पताल में भर्ती करवाया है। मृतकों की पहचान कोमल पत्नी नितीश शर्मा उम्र 28 साल निवासी नजदीक दुर्गा मंदिर एनआईटी एनए हाउस नंबर 1889 जवाहर कालोनी एयरफोर्स रोड फरीदाबाद और और इशिता उम्र 12 साल के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान नितीश शर्मा उम्र 30 साल के रूप में हुई है। इशिता नितिश की भांजी बताई जा रही है।

Most Popular