Saturday, February 21, 2026
Homeशिमला2020-21 के अनुपूरक बजट पर किसान मोर्चा ने जताई खुशी

2020-21 के अनुपूरक बजट पर किसान मोर्चा ने जताई खुशी

शिमला : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजीव देष्टा ने शिमला से जारी एक बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में 2020- 2021 का अनुपूरक बजट पास किया है जिसका हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा स्वागत करता है।

उन्होंने कहा कि इस बजट में 9125 .12 करोड़ का प्रावधान किया गया है तथा गैर योजनाओं के लिए 8448.17 करोड़ का प्रावधान , अन्य योजना गत स्कीमों के लिए 280 .84 करोड़ का प्रावधान और केंद्रीय प्रायोजित स्कीमों के लिए 396. 11 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है। इसके साथ ही कोविड-19 के कारण केंद्र सरकार ने इस वर्ष के लिए 550 करोड़ से बढ़ाकर 880 करोड का प्रावधान किया है , जिससे कोविड के दौरान हुए घाटे को पूरे करने में मदद मिलेगी।

अन्य योजनाओं के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा धन्यवाद करता है!

Most Popular