Wednesday, February 18, 2026
Homeक्राइमकलयुगी बेटे ने तलवार से काट कर करदी अपनी मां की हत्या

कलयुगी बेटे ने तलवार से काट कर करदी अपनी मां की हत्या

शिमला: शिमला के समीप जुन्गा के ठुंड गांव में बीती रात एक बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। 35 साल के रामेश्वर नाम के शख्स ने अपनी 55 साल की मां की तलवार से काट कर कथित तौर पर हत्या की है। वही बचाने गए भाई पर भी हमला कर दिया जिसमें भाई भी जख्मी बताए जा रहे हैं। यह घटना रात करीब बारह बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक रामेश्वर की दिमागी हालत भी ठीक न थी और उस समय वह शराब के नशे मे था। एएसपी शिमला कमल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

Crime murder

Most Popular