भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के एक्सटेंशन पर आखिर मुहर लग गई। जेपी नड्डा का कार्यकाल अगले एक साल तक के लिए बढ़ा दिया गया था। दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज आखिरी दिन है।
गौरतलब नड्डा को जून 2019 में भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद 30 जनवरी 2020 को उन्हें पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया। नड्डा का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा है।
जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाए जाने की एक अहम वजह इसी साल के आखिर में होने वाले 9 विधानसभाओं के चुनाव भी हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी मई-जून के बीच चुनाव कराए जाने के आसार हैं।
लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने वाले तीसरे नेता बने नड्डा
जे पी नड्डा लगातार दूसरा कार्यकाल हासिल करने वाले लालकृष्ण आडवाणी और अमित शाह के बाद तीसरे नेता बन गए हैं। हालांकि, राजनाथ सिंह भी दो बार पार्टी अध्यक्ष बने थे, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था।