मंडी: हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की तबीयत बुधवार दोपहर अचानक खराब हो गई।
उन्हें जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाकर प्राथमिक देने करने के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया है। महेंद्र सिंह की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
इस बात का पता चलते ही हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर जोनल अस्पताल मंडी पहुंचे और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह का कुशलक्षेम जाना।
बताया गया कि महेंद्र सिंह मंडी शहर के बिजनी रेस्ट हाउस में मौजूद थे। जहां उन्हें दोपहर के समय अचानक चक्कर महसूस होने लगा।
ऐसे में उन्हें जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया। जोनल अस्पताल मंडी के एमओएच डॉक्टर दिनेश ठाकुर ने फोन के माध्यम से बताया कि जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बीपी और सीटी स्कैन की जांच की गई है, जिसके बाद उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों से उनका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है। इससे चलने फिरने में थोड़ी दिक्कत आ रही थी। यूरिक एसिड के साथ उच्च रक्तचाप की शिकायत होने पर अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया।