Monday, July 14, 2025
Homeराजनीतिकोरोना काल में कांग्रेस ने सेकी सिर्फ राजनीतिक रोटियां : रवि मेहता

कोरोना काल में कांग्रेस ने सेकी सिर्फ राजनीतिक रोटियां : रवि मेहता

भारतीय जनता पार्टी के शिमला ज़िला भाजपा अध्यक्ष रवि मेहता व महासू ज़िला भाजपा अध्यक्ष अजय श्याम  ने कहा कि स्कूटर पर सेब ढोने वालों को प्रदेश की लोकप्रिय सरकार के काम काज पर टिप्पणी करने का कोई हक नही है। कोरोना काल में जिस कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेकी हो और केवल बयानबाज़ी कर के लोगों को गुमराह किया हो भाजपा उनसे पूछना चाहती है कि प्रदेश और देश की जनता की सेवा और उपचार के लिए कांग्रेस पार्टी ने कितना सहयोग मुख्यमंत्री कोविड फण्ड में किया और कितना प्रधानमंत्री कोविड फण्ड में किया। बिना किसी सहयोग और जनता की सेवा किये बिना प्रदेश की जनता को मूर्ख बनाने की कोशिश करना सहन नही किया जाएगा ।       

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष  रवि मेहता और अजय श्याम ने कहा है कि राजनीति वंशवाद के गमले की उपज को प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री  पर टिप्पणी करना शोभा नही देता ।  कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य यह भूल गये है कि वो अपने पिता के दम पर विधायक बने है अभी उनकी अपने दम पर विधायक  बनने की हैसियत भी नही है।
उन्होंने कहा कि वो भूल गये हो तो उनको याद दिला दे कि प्रदेश में इससे पहले जब कांग्रेस की सरकार थी तब उनके पिता जी तब के मुख्यमंत्री दिल्ली में न्यायलयों में वकामुलाह चंद्रशेख की डायरी को डिकोड करने और उस डायरी पर  ज्यादातर समय सफाई देने में लगाया करते थे।स्कूटर और तेल के टैंकर में सेब ढो कर दिल्ली ले जाने वाले को सोच समझ कर बयान देना चाहिए। भाजपा नेताओं ने कहा कि विक्रमादित्य बताए कि उनका दिल्ली वाला घर एक्साइज डिपार्टमेंट ने कियूं सीज किया है और सेब की वो कोन सी वेराइटी है जिसमे की  3 साल के अंदर हज़ारों के सेब की पैदवार को कई करोड़ों में पहुंचाया जा सके

रवि मेहता व अजय श्याम ने विधायक विक्रमादित्य को  सलाह दी है कि उनका समय अभी सीखने का है उन्हें अभी सीखना चाहिए न कि अनाप शनाप टिप्प्णी करनी चाहिये। विक्रमादित्य के खाने के दांत और है तथा दिखाने के और है। रात के अंधेरे में आकर मुख्यमंत्री जी की चमचागिरी करना और लोगों में कुछ और दिखना जायद दिन नही चलने वाला।
 भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मेहता व अजय श्याम ने कहा कि प्रदेश के ईमानदार और मेहनती मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 5 वीं  बार चुन कर आये है और मुख्यमंत्री को प्रदेश के गरीब किसान और जरूरत मंद के लिए क्या और कैसी नीतियां बनानी है इसका भली भांति ज्ञान है जयराम ठाकुर अपने दम पर अपने चुनाव क्षेत्र में लगातार जीत कर आ रहे है और विक्रमादित्य की तरह अपने पिता के दम पर जीत कर नही आये है।अतः विक्रमादित्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री को राजनीति न सिखाये।

Most Popular