Sunday, June 22, 2025
HomeशिमलाHRTC चालक ने की जीवन लीला समाप्त..शमशान में पेड़ से लटका मिला...

HRTC चालक ने की जीवन लीला समाप्त..शमशान में पेड़ से लटका मिला शव

शिमला: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के चालक द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान घनश्याम (45) के तौर पर की गई है जो मंडी का रहने वाला बताया जा रहा है। चालक का शव शनिवार को बलैण गांव के नाले के समीप शमशान घाट में पेड़ से लटका हुआ मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार घास लेकर लौट रही महिला ने शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
बीते शुक्रवार शाम 5:10 बजे चालक शिमला से शाल-चनोग रूट पर गया हुआ था। इस बस का परिचालक स्थानीय है। वह शाम को अपने घर चला गया था जबकि चालक कमरे में ही था। शाम को उसने खाना खाया और अपने कमरे में सो गया। सुबह 8:10 बजे यह बस बलैण से शिमला के लिए चलती है। सुबह जब वह तय समय पर बस के पास नहीं पहुंचा तो परिचालक ने इसे फोन किया। चालक का फोन कमरे में ही था लेकिन वह वहां पर मौजूद नहीं था। परिचालक ने इसकी सूचना अपने कार्यालय को दी। सुबह 9:30 बजे जतोग चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय प्रधान मनोज कुमार भी सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोपहर 2:30 बजे के करीब एक महिला वहां से घास लेकर आ रही थी उसने शव को देखा और इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि चालक शनिवार को ही छुट्टी पर जाने वाला था।

Most Popular