Thursday, August 7, 2025
HomeshimlaHRTC की बस रोहडू बरसील में हादसे का शिकार, 56 घायल, 20...

HRTC की बस रोहडू बरसील में हादसे का शिकार, 56 घायल, 20 को ईलाज के लिए अस्पताल में करवाया दाख़िल

शिमला:- हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस नं HP 10B 6851 तांगणू से चडगांव रोहडू की तरफ़ आ रही थी। समय करीब 7.45वजे जब बस बरशील कैंची के पास पहुंची तो अचानक ब्रेक फेल होने से पहाड़ी से जा टकरा गई। बस चालक कृष्ण दास ने सुझ बुज से बस को खाई में गिरने से बचा लिया गया।।बस में सवार यात्रियों को चोटें आई हैं लेकिन सभी यात्री सूरक्षित है। बस में 56 यात्री सवार थे जिनमें से 36 हल्की चोटे आई है। जबकि 20 को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल संदासू में लाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस मौका पर जा कर कार्यवाही कर रही है।

Most Popular