Monday, June 2, 2025
HomeshimlaHOROSCOPE : जानिए आज का अपना राशिफल, शिव पूजन से करें दिन...

HOROSCOPE : जानिए आज का अपना राशिफल, शिव पूजन से करें दिन की शुरुआत

आज 15 जुलाई का सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिवजी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपने करीबी संबंधियों से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए तनाव बन सकता है, अनचाहे स्थान पर तबादला हो सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज किसी भी नए व्यापर में धन निवेश न करें, आपका नुकसान हो सकता है। आप समाज में नए लोगों से मिलेंगे और आपकी जान पहचान बढ़ेगी। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहने की जरूरत है, अन्यथा नई समस्याएं उभर सकती हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को पूरा प्लान बनाकर ही काम करना पड़ेगा, तभी बिजनेस में लाभ उठा सकते हैं। क़ानूनी मामलों में अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। धैर्यपूर्वक विपरीत परिस्थितियों का सामना करें। किसी को भी अपने जीवन में हस्तक्षेप न करने दें।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम की व्यस्तता रह सकती है। आपको पदोन्नति की खबर भी मिल सकती है। उद्योग जगत में कार्यरत लोगों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग अपनी मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल कर पाएंगे। आपको कोई दूर कि यात्रा करनी पड़ सकती है। क़ानूनी मामलों में आपको किसी मित्र कि मदद मिलेगी।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का आज दफ्तर में अधूरे काम पूरे करने पर अपने आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस होगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। आपको किसी रिस्की काम सफलता मिलेगी। आपका लंबी दूरी की यात्रा करने का योग नब रहा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझनों से भरा रहेगा। व्यापार-कारोबार कर रहे लोग किसी भी अनभिज्ञ व्यक्ति पर भरोसा न करें और उनके कहने पर कारोबार ने करें, हानि हो सकती है। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। बाहरी हस्तक्षेप से आपके परिवार में मतभेद हो सकते हैं। रोजगार तलाश रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को वाद-विवाद से बचना होगा, अन्यथा किसी सहयोगी के साथ विवाद बढ़ सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग योजनाबद्ध तरीके से काम करें, किसी कि भी बातों में आकर निवेश न करें। धैर्य बनाएं रखें और अपने क्रोध पर काबू करें। संतान पक्ष कि ओर से आप निश्चिंत रहेंगे। अपने शत्रुओं से सावधान रहें, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर होगा। आज आप सामाजिक कार्यों में अपनी सच्ची निष्ठा और इमानदारी से लोगों को प्रभावित करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार-कारोबार कार रहे लोगों की रुकावटें दूर होंगी। उद्योग-धंधे को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। मजदूर वर्ग को अच्छा रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। आज आपको कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के आज दफ्तर में बिगड़े हुए कामों में सुधार आ सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों अपने बिजनेस पर ख़ास ध्यान देना होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज के दिन आपके मन में संतोष बना रहेगा। आज के दिन घर-परिवार में माहौल खुशनुमा और शांतिपूर्ण बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रखें।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदौन्नति के साथ-साथ भौतिक सुख की भी प्राप्ति होगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को अपनी अधिक मेहनत से अपने बिजनेस का विस्तार करना होगा। आपको किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने के लिए कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आप अपनी सेहत की ओर ध्यान दें। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई को लेकर व्यस्त रहेगा। खेल जगत से जुड़े लोगों को सफलता तथा सम्मान प्राप्त होगा।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप कम दूरी की यात्रा कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस में प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज के दिन कारोबार मके सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दिन के शुरुआत में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। क़ानूनी मामलों के परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। रोजगार की तलाश का रहे जातकों को काम मिलेगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों का आज दफ्तर में दिन अच्छा रहेगा। आपके सहयोगी किसी काम को पूरा करने में आपकी पूरी मदद करेंगे। आप अपने विवेक से और बुद्धि से ही कोई बड़ा निर्णय लें। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सभी के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करें। कोई भी काम तैश में आकर न करें। क़ानूनी मामलों में सोच समझ कर फैसला करें।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन संघर्ष से भरा रहेगा। व्यापार-कारोबार कर रहे लोगों धीमी गति से लाभ होने की संभावना है। महत्वपूर्ण कार्यों में अड़चने आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अनबन हो सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में तनाव बना रह सकत है। किसी भी समस्या को कल के लिए न टालें, शीघ्र ही समाधान करें।

Most Popular