Tuesday, June 24, 2025
Homeशिमलाहिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ शिमला में करवायेंगे अपना अधिवेशन.....

हिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ शिमला में करवायेंगे अपना अधिवेशन.. रुपरेखा तैयार


शिमला : आज हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के जिला शिमला की आम बैठक यूनियन कार्यालय काली बाड़ी शिमला में जिला शिमला के अध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई। इस बैठक में जिला शिमला के की सभी यूनिटों के पदाधिकारी , व जिला कार्यकारणी, व प्रदेश कार्यकारणी के जिला शिमला के सदस्य सम्मलित हुए।
जिला प्रधान अशोक शर्मा ने कहा कि विद्युत बोर्ड प्रबंधक वर्ग के साथ तकनीकी कर्मचारी संघ की दो बैठके होने के बाबजूद भी मांगी गई मांगों पर भी कोई कार्यवाही न होना निंदनीय विषय है ।शर्मा ने कहा कि यदि बोर्ड प्रबंधक वर्ग इस पर कोई उक्त कार्यवाही नहीं करता तो आगामी केंद्रीय कार्यकारणी की बैठक में आंदोलन के रुख की रणनीति तैयार होगी।
जिला प्रधान ने कहा कि तकनीकी कर्मचारी संघ प्रदेश में संगठन की दृष्टि से सभी जिला में जिला अधिवेशन करवा रहा है उसी दृष्टि से जिला अधिवेशन जल्द से जल्द शिमला में भी करवाया जाएगा ।जिसमे जिला शिमला के हजारों सदस्य सम्मलित होंगे।।
संगठन के समस्त पदाधिकारी वर्ग ने सदस्यता पर भी जोर दिया।। संघ के सदस्यों ने एकमत में कहा कि 31 मार्च तक जिला शिमला के सदस्यों की सदस्यता कर ली जाएगी।
संघ के पदाधिकारियों ने यह भी मांग उठाई कि बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों की कमी है व यह निरन्तर बढ़ती जा रही है जिससे कि दिन प्रतिदिन हादसे हो रहे है उन्होंने सरकार द्वारा स्वीकृत 3034 पदों पर बोर्ड प्रबन्धक वर्ग को आगाह किया कि इन पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए ताकि तकनीकी कर्मचारियों को राहत मिल सके।
साथ ही यह भी मांग उठाई गई कि जिला शिमला के बहुत से डिवीज़न में तकनीकी कर्मचारी ऑफिस में कार्य कर रहे है यह मुद्दा बार बार बोर्ड के आदेश के उपरांत भी इसे डिवीज़न स्तर पर लटकाया जा रहा है ।संघ के प्रधान ने सटीक शव्दों में यह भी उक्त अधिकारी इन पर कार्यवाही करें अन्यथा उक्त अधिकारियों के कार्यलय के बाहर धरना किया जाएगा।
मांगे
1.) विद्युत बोर्ड के द्वारा मांगी गई मांगो पर जल्द कार्यवाही
2.) फील्ड के जो कर्मचारी दफ्तरों में डटे है उन्हें जल्द उनके उक्त स्थान पर भेजना।।
3.) लाइनमैन, सबस्टेशन अटेंडेंट , इलेक्ट्रीशियन से कनिष्ट अभियंता की पदोन्नति समयसीमा को कम करना।।
4.) सरकार द्वारा स्वीकृत 3034 पदों को विद्युत बोर्ड प्रबन्धक वर्ग जल्द से जल्द भरें।।
5.) M&T कर्मचारियों को भत्ता जल्द से जल्द दिया जाए।।
6.) जूनियर टी मेट/ हेल्पर की अधिवेशन में पदोन्नति समयसीमा को कम करना को भी जल्द से जल्द लागू करना।।

Most Popular