विजय ठाकुर

शिक्षा मन्त्री व डीजीपी को शिकायत भेज कर की कड़ी कार्यवाही की मांग
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने राइट फाउंडेशन द्वारा अध्यापकों के संदर्भ में की गई टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताते हुए माननीय शिक्षा मंत्री व माननीय डीजीपी हिमाचल प्रदेश से राइट फाउंडेशन पर कड़ा एक्शन लेने की अपील की है । संघर्ष मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण शर्मा , प्रदेश महासचिव अरुण कानूनगो , प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र स्वदेशी , प्रदेश वरिष्ठ सलाहकार भारत भूषण ,महिला विंग अध्यक्ष रीता डोगरा , मदर टेरिसा अध्यक्ष व संघर्ष मोर्चा , अध्यापक संघ प्रदेश उपाध्यक्ष छामछु सुव्वा, अध्यापक संघ जिला कांगड़ा अध्यक्ष राकेश गौतम , जिला सचिव ओंकार चन्द ,जिला कांगड़ा मोर्चा अध्यक्ष शैलेन्द्र सूद , जिला मोर्चा महासचिव संजीव मलगोत्रा व अन्य शिक्षकों ने राइट फाउंडेशन द्वारा शिक्षकों पर की गई अभद्र टिप्पणी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सरकार से आग्रह किया है कि इस फाउंडेशन के फाउंडर पर कड़ी करवाई कर सजा दी जाए । प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने जारी बयान में कहा कि राइट फाउंडेशन एक फेसवुक एनजीओ पेज है जिस पर बहुत समय से हिमाचल की संस्कृति,देवी देवताओं व यहां के लोगों पर तरह -तरह की उटपटांग टिप्पणियां की जाती है। कुछ दिन पहले ही हिमाचल के देवी-देवताओं पर भी उटपटांग टिप्पणियां की गई थी और अब शिक्षकों पर एक ऐसी बात इस पेज पर लिखी गई है जिससे प्रदेश के ही नही बल्कि पूरे देश के शिक्षक शर्मसार है । टिप्पणी में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लिखा गया कि ‘शिक्षक जो कि कक्षा में पढ़ाने लायक नही है वे ऑन-लाइन क्या पढ़ा पाएंगे और साथ ही यह भी लिखा है कि शिक्षक चरसिये होते है । जो कि शिक्षक वर्ग के स्वाभिमान पर एक बहुत बड़ी चोट है । जहां देश आज कोरोना वायरस जैसे रोग से लड़ रहा है वही कुछ लोग फेस बुक पर अपनी फाउंडेशन बना कर अलगाव की स्तिथियाँ पैदा कर रहे है और अभद्र भाषा का प्रयोग कर पोस्टे शेयर कर रहे है । संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने डीजीपी महोदय से अपील है कि इस अभद्र टिप्पणी के लिए राइट फाउंडेशन के ग्रुप एडमिन को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए व इस पेज को बन्द किया जाए ताकि इस तरह की अभद्र टिप्पणियां करने से पहले ऐसे लोग 100 बार सोचें। मोर्चा ने कहा कि इसकी एक कॉपी आज ही डीजीपी महोदय,शिक्षा मंत्री व एसपी मंडी को ऑन लाइन कर दी गई है । और कड़ा संज्ञान लेने के लिए आग्रह भी कर दिया गया है ।
वहीं इस बारे में जब डीजीपी हिमाचल प्रदेश से जानना चाहा तो उनसे बात नहीं हो पाई।
वहीं एसपी मंडी गुरदेव शर्मा का कहना है कि राइट फांऊडेशन के खिलाफ उनके पास शिकायत आई है तथा मामले की जांच की जा रही है।

