Saturday, June 21, 2025
Homeक्राइमतेज रफ्तार कार ने छिनी नन्ही बच्ची की जिंदगी

तेज रफ्तार कार ने छिनी नन्ही बच्ची की जिंदगी

सोलनः हिमाचल प्रदेश में तेज रफ्तार कार से टक्कर होने के चलते एक नन्ही बच्ची की जान चली गई। मामला सोलन जिले के तहत पड़ते कसौली थाना क्षेत्र का है। मृतक बच्ची की पहचान सुनैना के तौर पर हुई है। 

जानकारी के मुताबिक सुनैना कच्ची सड़क किनारे अपने अन्य साथियों संग खेल रही थी। इस बीच शक्तिघाट की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मारुति कार ने उसे टक्कर मार दी। 

इस टक्कर में सुनैना गंभीर रुप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार हेतु धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया गया। परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की शिकायत एक महिला अनिमा ने पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। 

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नन्हीं बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हादसे की पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा ने की है।

Most Popular