धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल आज धर्मशाला पहुंचे। उसके यहां पहुंचने पर धर्मशाला विधायक विशाल नेहरिया के नेतृत्व में भाजपा मंडल धर्मशाला की ओर से उनका स्वागत किया गया। भाजपा मंडल धर्मशाला के पदाधिकारियों ने सबसे पहले मंत्री राजीव सैजल, विधायक विशाल नेहरिया को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में बिहार चुनाव विस चुनाव एवं अन्य प्रदेशों में उपचुनावों में भाजपा को मिली जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न आपस में मिठाई बांटकर मनाया। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मंडल मिलन कार्यक्रम के तहत संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वास्थ्य सेवाओं तथा विभाग संबंधी सुझाव सुने तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया। वहीं डा. राजीव सैजल ने जोनल अस्पताल धर्मशाला में 108 बाइक एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा 108 बाइक एंबुलेंस सेवा से शहर की तंग गलियों में रहने वाले लोगों को एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकेगी। इस दौरान उन्होंने जोनल अस्पताल धर्मशाला का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में इलाज करवा रहे कोविड-19 के मरीजों से भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात की और अस्पताल में उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के तीमारदारों से आग्रह किया कि जुकाम खांसी के लक्षणों को हल्के में न लें और प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों का पालन कर तथा किसी भी प्रकार की भ्रांतियों से बचें।