कुसुम शर्मा(रिपोर्टर) ऊना : आईटी विभाग के मंडल संयोजक मोहित राणा ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ओर उपाध्यक्ष ओधोगिक विकास निगम प्रो राम कुमार जी, आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अनिल डडवाल, संसदीय क्षेत्र प्रभारी अमन डोगरा ,ऊना जिला संयोजक करणवीर राणा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल के अध्यक्ष नरेन्द्र राणा एंव मंडल के समस्त नेतृत्व से चर्चा के बाद आईटी विभाग हरोली मंडल की कार्यकारिणी घोषणा की है। मंडल संयोजक मोहित राणा ने बताया कि मंडल कार्यकारिणी में जसपाल सिंह, त्रिलोक सैनी, राम आसरा उमेश शर्मा, जगतार सिंह, दिनेश कुमार ,मनदीप सिंह राणा को मंडल सदस्य नियुक्त किया गया है। मंडल आईटी संयोजक मोहित राणा ने कहा कि यह नियुक्तियां तत्कालीन प्रभाव से लागू होंगी।


