Saturday, January 31, 2026
Homeमेले एवं त्योहारलाहौल-स्पीति मे भारी बर्फबारी के बीच हाल्डा उत्सव पारंपरिक रीति-रिवाजों सहित शुरू

लाहौल-स्पीति मे भारी बर्फबारी के बीच हाल्डा उत्सव पारंपरिक रीति-रिवाजों सहित शुरू

नव वर्ष के आगाज पर मनाया जाता है उत्सव

रेणुका गौतम, लाहौल-स्पीति : हिमाचल प्रदेश की लाहुल स्पीति के चंद्रा घाटी में नव वर्ष के स्वागत के रूप में प्रसिद्ध हाल्डा उत्सव पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आज शुरू हो गया है।इस पर्व का मुख्य आकर्षण सामूहिक रूप से मशालें जलाना है। घाटी के लो रात को देवदार की टहनियों से बनी मशालें जलाकर एक निर्धारित स्थान पर एकत्रित होते हैं और ‘हाल्डा हो’ के जयघोष के साथ बुरी शक्तियों को भगाने की प्रार्थना करते है।

गौरतलब है कि घाटी में मनाया जाने वाला यह उत्सव मुख्य रूप से धन की देवी ‘शिश्कर आपा’ को समर्पित है। इस दौरान लोग आने वाले साल में बेहतर फसल और सौभाग्य की कामना करते हैं।इस उत्सव की तिथियां बौद्ध पंचांग के अनुसार लामाओं द्वारा निर्धारित की जाती हैं, जो घाटी के विभिन्न क्षेत्रों (जैसे गाहर, चंद्रा और भागा घाटी) में अलग-अलग समय पर मनाया जाता है।

Most Popular