Tuesday, July 1, 2025
Homeक्राइमनाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म.. आरोपी गिरफ्तार..

नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म.. आरोपी गिरफ्तार..

सिरमौरः हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामला प्रदेश के सिरमौर जिले के संगड़ाह का है। 

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने नाबालिग छात्रा मामले में आरोपित को तीन दिन के भीतर ही दबोच लिया है। आरोपित की पहचान 23 वर्षीय पिंकू उर्फ बंटी निवसी दबोड़-टिंबी शिलाई उपमंडल के तौर पर हुई है। जानकारियों की मानें तो आरोपित पिंकू पहले भी ऐसे ही एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है और इन दिनों वह जमानत पर बाहर था।

मिली जानकारी के मुताबिक संगड़ाह अस्पताल के पास किराए के मकान में रह रहे एक युवक ने पहले तो नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किया, इसके बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। 

इस संबंध में नाबालिग लड़की के परिजनों द्वारा पुलिस थाना में अपहरण का मामला भी दर्ज करवाया गया था। उधर, पुलिस द्वारा पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपित पिंकू के खिलाफ पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। 

वहीं, दूसरी ओर पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा आज आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा।

Most Popular