Monday, February 16, 2026
Homeशिमलापूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एक बार फिर अस्पताल में भर्ती..आज 12 बजे...

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एक बार फिर अस्पताल में भर्ती..आज 12 बजे वापस पहुंचे थे होली लॉज

शिमला : हिमाचल के 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह की शुक्रवार शाम पुनः तबीयत बिगड़ने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक करीब एक घंटा पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को हाॅलीलाॅज से आईजीएमसी ले जाया गया, जहां उन्हें आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड में कमरा नंबर 655 में दाखिल किया गया है। साथ ही ऑक्सीजन भी लगाई गई है।

जानकारी के मुताबिक कार्डियोलाॅजी विभाग में पूर्व मुख्यमंत्री को दाखिल किया गया है। ये भी जानकारी है कि शुक्रवार सुबह ही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोरोना को मात देकर शिमला लौटे थे। घर पहुंचते ही तबीयत खराब हो गई।

Most Popular