Tuesday, February 17, 2026
Homeकुल्लूजाने-माने होटलियर अनिल खुल्लर का निधन

जाने-माने होटलियर अनिल खुल्लर का निधन

रेणुका गौतम, कुल्लू : ज़िला के प्रसिद्ध बागवान एवं जाने माने होटलियर और बड़ागढ़ रिजॉर्ट के मालिक एवं प्रबंधक निदेशक अनिल खुल्लर अब हमारे बीच नहीं रहे। 78 वर्ष की उम्र में गत दिवस दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अपनी सांसारिक यात्रा को अलविदा कहा। उनके पार्थिव शरीर को जिला कुल्लू के घोड़दौड़ स्थित बड़ागढ़ रिसॉर्ट में लाकर आज उनका अंतिम संस्कार किया जाना है। गौरतलब है कि अनिल खुल्लर बहुत शांत एवं मिलनसार व्यक्तित्व के स्वामी थे।

Most Popular